![]()
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान के जयपुर रीजन और वीर ग्रुप जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जयपुर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान के जयपुर रीजन और वीर ग्रुप जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भांकरोटा स्थित के.एम. ट्रांस लॉजिस्टिक कार्यालय परिसर में लगाया गया।
शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 166 यूनिट रक्तदान किया। शिविर संयोजक नीरज जैन और अमित चांदवाड़ ने बताया कि भांकरोटा के अलावा गिदानी कार्यालय में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक कमल चांदवाड़, प्रभाचंद चांदवाड़, फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील बज और पूर्व अध्यक्ष राजेश बडजात्या उपस्थित थे। वीर ग्रुप के सचिव पंकज, कशिश सहित कई अन्य पदाधिकारी, सदस्य और स्टाफ भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments