घर से मवेशियों को पानी पिलाने के लिए निकले सड़क किनारे बैठे एक युवक पर अचानक एक ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मवेशियों को एक तरफ कर युवक मोबाइल देख रहा था।

पोस्टमॉर्टम के दौरान कागजी कार्रवाई करती थाना पुलिस।
मोबाइल चला रहा था, तभी हुआ हादसा मामला पुर थाना क्षेत्र के पांसल गांव का है, यहां रहने वाला कालू (23) पिता किशन माली शनिवार दोपहर बाद अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए खेत की ओर लेकर आया था।
मवेशी खेत के पास बने पोंड में पानी पी रहे थे और कालू सड़क किनारे बैठा अपना मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर पलट गई और कालू उसके नीचे दब गया।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मॉर्च्युरी के बाहर खड़े गांव के लोग।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वे गंभीर रूप से घायल युवक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने इस मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्राली को जब्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में लिया है।फिलहाल पुलिस ने तक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments