घोषणा के बाद रविवार को माली-सैनी समाज ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमीन कागजी का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया।
जयपुर नगर निगम के वार्ड 63 में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भानु सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के बाद रविवार को माली-सैनी समाज ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमीन कागजी का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश माली-सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के अध्यक्ष अनुभव चंदेल और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के स्टेट कोआर्डिनेटर सागर मावर भी मौजूद थे।

समारोह में ओबीसी कांग्रेस के जयपुर शहर जिला अध्यक्ष नरेंद्र मारवाल, महासभा के उपाध्यक्ष मनोज अजमेरा और कई अन्य पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।
समारोह में ओबीसी कांग्रेस के जयपुर शहर जिला अध्यक्ष नरेंद्र मारवाल, महासभा के उपाध्यक्ष मनोज अजमेरा और कई अन्य पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। महिला प्रतिनिधियों में ममता सैनी, चम्पा सैनी, ईशा सैनी, रेनू सैनी, गरिमा सैनी समेत कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर वार्ड 63 के उपचुनाव में भानु सैनी को बड़े अंतर से जिताने का संकल्प लिया। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कागजी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments