![]()
बीजेपी की ओर से आज तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी की रविवार से तिरंगा यात्रा निकाली गई। आज दोपहर को मेहंदवास मंडल द्वारा हमीरपुर खेड़ा से सांखना तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर मोटरसाइकिल पर तिरंगा रैली निकाली।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा- आमजन तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साहित है। यह तिरंगा यात्रा हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में आतंकियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अब आतंकी भारत की ओर देखने से भी डरेंगे।
तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आज देश का प्रत्येक व्यक्ति नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान,जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, ममता जाट प्रधान,पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल चौधरी,चरण सिंह चौधरी, मंडल महामंत्री महावीर गुर्जर महेंद्र सिंह कालू गुर्जर सोजी माली अजय चौधरी हेमलाल जी जाट कालू जी खेड़ा हेमराज पुरी ओमप्रकाश बैरवा विनय सिंह , पिंटू बना सहित अन्य उपस्थित रहे।
बीजेपी मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि जिले भर में बनाए गए रूट चाट के अनुसार आज से 14 अगस्त एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पहले हीं संयोजक और सह संयोजक बना दिए थे। सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व के निर्देश से तिरंगा यात्रा का आगाज आज से कर दिया है। यह यात्रा हर मंडल में निकलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments