![]()
भारतीय मजदूर संघ ने रोडवेज अलवर डिपो की मुख्य प्रबंधक सपना मीणा के निलंबन की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन के विभिन्न विभागों के जिला अध्यक्ष और कर्मचारी प्रताप ऑडिटोरियम के सामने जीएसएस पर एकत्र हुए और नारे लगाते हुए सचिवालय पहुंच
जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि डिपो की मुख्य प्रबंधक अनफिट घोषित और बिना लाइसेंस वाले चालको से बस संचालन करवा रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है। विरोध करने वाले कर्मचारियों को निलंबन और चार्जशीट की धमकी दी जा रही है। कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा ने कहा कि प्रबंधक के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।
संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 19 अगस्त तक निलंबन आदेश जारी नहीं हुआ तो 20 अगस्त से बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश मंत्री पीयूष शर्मा, विद्युत विभाग से विशाल शर्मा, मोरध्वज यादव, अशोक शर्मा, रामेंद्र, महेश सैनी समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments