![]()
पाली के कोतवाली थाना पुलिस की गिरफ्त में किराणे की शॉप में चोरी करने के आरोपी।
पाली में एक जनरल स्टोर में चोरी छत के रास्ते घुसकर लाखों रुपए के गहने और 25 हजार रुपए चोरी करने की वारदात का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ जारी है।
स्टील के डिब्बे में रखे थे गहने और कैश
SP आदर्श सिंधु ने बताया कि पाली के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले मनोहरलाल (55) पुत्र दयाराम ने 13 सितम्बर को थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि सूरजपोल गुरुद्वार के पास उसकी किराने की शॉप है। घर से चोरी न हो जाए इसलिए दुकान में एक स्टील के डिब्बे में छुपाकर करीब 3 तोला सोने के गहने और 25 हजार रुपए रखे थे। 8 सितम्बर की रात को दुकान की छत पर लगी जाली तोड़कर चोर अंदर घुसे। और स्टील के पीपे का ताला तोड़ कर उसमें रखे गहने और रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
परिचित ने ही रची चोरी की साजिश
कोतवाल अनिल विश्नोई के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिन्होंने CCTV फुटेज की मदद से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए चोरी की इस वारदात को खोला। खास बात यह है कि चोरी की साजिश रचने वाला विक्रम दुकान संचालक का परिचित था। जो निकट की बस्ती में रहता था और उसका दुकान सामान लेने आना-जाना रहता था। ऐसे में उसे पता था कि इस शॉप में गहने और रुपए रखे हुए है।
दोस्तों को साथ लिया
ASP विपिन शर्मा ने बताया कि मामले में सूरजपोल भील बस्ती में रहने वाले 27 साल के विक्रम पुत्र मनोज कुमार, मंडिया रोड गुरलाई मार्ग निवासी 24 साल के कयुम उर्फ करीम पुत्र रज्जाक मोहम्मद, धनावास (सोजत) हाल गुरलाई मार्ग मंडिया रोड निवासी 25 साल के पुरण पुत्र चुन्नीलाल और पाली के प्रताप नगर (औद्योगिक थाना) निवासी किशनाराम उर्फ किशन को गिरफ्तार किया। चोरी की साजिश भील बस्ती में रहने वाले विक्रम में रची। उसका किराणे की शॉप पर आना-जाना रहता था। ऐसे में उसे पता था कि यहां गहने और रुपए छुपाकर रखे हुए है। इसलिए उसने अपने दोस्तों को बुलाया और चोरी की साजिश रची।
टीम ने खोली वारदात
ASI भंवरूराम, कॉन्स्टेबल जितेन्द्र बागोरा, महेश कुमार, प्रेमसुख, दयालराम, भंवरसिंह, सुरेश का योगदान रहा। जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज से लेकर मुखबिर तंत्र की मदद से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने में भूमिका निभाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments