![]()
भारतीय जनता पार्टी मंडल किशनगढ़बास की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर सोमवार को अनाज मंडी स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य
बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान पार्टी द्वारा अनेक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रक्तदान शिविर, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा जन जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।
मुख्य अतिथि रामहेत सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन का मूलमंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसके अंतर्गत 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा, वहीं 22 सितम्बर नवरात्रा स्थापना के अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से जीएसटी छूट संबंधी घोषणाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि किशनगढ़बास नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में दीनदयाल उपाध्याय योजनांतर्गत विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। इन कैम्पों में प्रत्येक पार्षद को अपने वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना होगा ताकि आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़े का हर आयोजन समाजहित और जनकल्याण के लिए समर्पित होना चाहिए। इस दौरान रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता जैसे कार्यों में युवाओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी अहम होगी।
बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने विस्तृत कार्यक्रम रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से न केवल समाज को लाभ मिलेगा बल्कि संगठन भी मजबूत होगा।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर आशा गुप्ता, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामसिंह परमार, जगदीश यादव, संतोष अग्रवाल, बलराम गुर्जर, विश्वास यादव, प्रकाश प्रजापत, जसवंत यादव, तेजसिंह सैनी, प्रताप यादव, अशोक कुमार, ईश्वर गुर्जर, जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments