![]()
मेवाड़ के प्रवासी श्रीमाली समाज की और से आयोजित माता महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव के दौरान माता का किया श्रृंगार।
नागपुर में रहने वाले मेवाड़ के प्रवासी श्रीमाली समाज के सदस्यों ने माता महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव मनाया। समाज के सदस्यों ने पूरे दिन भक्ति में लीन होकर मां के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा का प्रदर्शन किया। रात्रि को दो घंटे तक चलने वाले पंचामृत अभिषेक का व
इसके साथ ही छप्पन भोग के दर्शन चंद्रशेखर ओमप्रकाश दवे के सहयोग से सम्पन्न हुए। अभिषेक एवं भोग के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया। समाज के अध्यक्ष कैलाश व्यास ने बताया कि नागपुर में लगभग 350 प्रवासी श्रीमाली परिवार निवास करते हैं, जिनमें अधिकांश मेवाड़ अंचल से जुड़े हैं। सचिव दयाशंकर पृथ्वीराज दवे ने बताया कि माता महालक्ष्मी का यह प्राकट्योत्सव उन सभी प्रवासी समाजजनों के लिए विशेष है, जो अपने पैतृक गांव से दूर रहकर भी माता के प्रति गहरी आस्था और प्रेम बनाए रखते हैं। कोषाध्यक्ष रमेश दवे ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से मंदिर का जीर्णोद्धार सम्पन्न कर नए स्वरूप में माता का प्रथम प्राकट्योत्सव संपन्न किया गया। इस दौरान ट्रस्टी अभय बसंत कुमार व्यास, उदयलाल व्यास आदि मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments