![]()
भाजपा राज का पहला अभियान ‘शहर चलो अभियान’ इस माह शुरू होने जा रहा है। इसमें 55 तरह के काम किए जाएंगे। आधे कार्य केंद्र की फ्लैग शिप योजनाओं से जुड़े भी होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम से चल रही योजनाओं को इसमें शामिल कर कैंप के माध्यम से दिए गए टार्
यह अभियान 15 सितंबर से चलाया जाएगा और रोड, लाइट, सफाई, सीवर, खड्डे ठीक करने, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस जारी करने जैसे 55 तरह के काम शुरू किए जाएंगे। स्वायत्त शासन और नगरीय विकास ने इसकी हालांकि गाइड लाइन जारी की है। 312 निकायों और हाउसिंग बोर्ड के सभी आफिस में शहर चलो अभियान के कैंप लगेंगे। इसको सियासी रूप से इस तरह से भी देखा जा सकता है कि दिसंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव से पहले आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ‘शहर चलो’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश भर की निकायों में वार्ड स्तर पर कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
पूरे राज्य में लगने वाले कैंपों की तैयारियों को लेकर प्रदेशभर में 4 से 13 सितंबर तक प्री-कैंप लगाए जा रहे। शहर चलो अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। प्रदेशभर के निकायों में मुख्य कार्यालय के साथ जोन कार्यालय और वार्ड स्तर पर बनाए गए सार्वजनिक स्थलों पर ये कैंप लगेंगे। स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने बताया कि शहर चलो अभियान के तहत आम जनता से जुड़े काम किए जाएंगे। कैंप के दौरान आम जनता को जल्द से जल्द मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
प्रमुख कार्य जो अभियान के कैंप में होंगे
- गली मोहल्ले, चौराहों की साफ सफाई।
- टूटे फेरोकवर, क्रॉस व ब्लैक स्पॉट दुरुस्ती।
- सड़क पैचवर्क और पार्क व शौचालयों की मरम्मत।
- सीवर कनेक्शन व रिपेयर कार्य।
- लंबित पत्रावलियों का निस्तारण।
- भू उपयोग परिवर्तन, नामांतरण व भवन निर्माण मंजूरी।
- ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन।
- सामाजिक सुरक्षा व योजनाओं के आवेदन।
- स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा, अंधेरी सुनसान सड़कों पर लाइटें लगाएंगे।
- आवारा पशुओं को पकड़ेंगे।
- जन्म मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शऩ, ईडब्लुएस प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
- अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, 69 ए, 54 ई, 50 बी, 60 सी के पट्टे, उप विभाजन, पुनर्गठन, भू उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र और भवन निर्माण स्वीकृति प्रमाण पत्र निस्तारित किए जाएंगे।
- लीज होल्ड से फ्रीहोल्ड पट्टे जारी किए जाएंगे।
- यूडी टैक्स जमा करेंगे।
- विद्यालय, आंगनबाड़ी और सार्वजनिक भवनों की मरम्मत करेंगे।
- अटल पेंशन योजना, विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन के आवेदन लेंगे।
- सीएम निशुल्क बिजली योजना के आवेदन लेंगे।
- पीएम स्वनिधि से समृद्धि के तहत 173 निकायों में पीएम सुरक्षा बीमा, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम जन धन, जननी सुरक्षा, श्रम योगी मान धन, भवन निर्माण वर्कर का पंजीकरण, वन नेशन वन राशन कार्ड, मातृ वंदना योजना का लाभ देंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments