![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर टिप्पणी के विरोध में सोमवार को दौसा जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला के नेतृत्व में गांधी तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर नारेबाजी
जिलाध्यक्ष ने कहा कि धर्म या मजहब कोई भी हो, मां का स्थान सर्वोपरि है। राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन मर्यादा का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस की ओछी सोच का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी ने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर हमला करने के नाम पर विपक्ष ने देश को शर्मसार किया है। जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के विरोध में ‘मातृशक्ति का अपमान करने वाली कांग्रेस शर्म करो’ और ‘मां का अपमान कांग्रेस की पहचान’ नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, शहर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला मंत्री किरण डोरिया, भावना सैनी समेत महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं।
दरअसल, बीते 29 अगस्त को बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। इसके विरोध में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह टिप्पणी कांग्रेस के बड़े नेताओं की साजिश है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments