☜ Click Here to Star Rating



भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पुतले जलाए। टोंक के घंटाघर पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

.

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जनता से माफी मांगने की बात कही। आरोप है कि गत दिनों इनकी मौजूदगी में बिहार में हुई इंडिया गठबंधन की सभा में एक नेता ने प्रधानमंत्री की मां के बारे में अशोभनीय भाषा बोली थी।

बोले- चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा रहे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस कृत्य से हर भारतीय शर्मिंदा है। चुनाव जीतने की लालसा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर एक माता का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी घटिया मानसिकता का प्रचार भी तेज कर दिया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकते है यह देश ने देख लिया है।

जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के परिवार को राजनीति में घसीट कर अभद्र भाषा का प्रयोग करना बहुत ही निंदनीय है, ऐसा करने वालों को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करने वाले नेताओं को बिहार की जनता आइना दिखाने का काम करेगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,नरेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर,कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश पांडे,जिला मंत्री नीलिमा आमेरा,हरिराम यादव, तरुण टिक्कीवाल,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,सह प्रभारी हेमन्त सैनी,बलवंत मराठा, नंदलाल छान,राजकुमार मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, नितिन जैन,शिवराज गुर्जर,विनायक जैन आदि मौजूद थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading