![]()
बारां जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 5 करोड़ 20 लाख रुपए की बीमा राशि मिली।
बारां जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 5 करोड़ 20 लाख रुपए की बीमा राशि मिली है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
इस योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम झुंझुनूं जिले से लाइव प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जिला स्तर पर यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में आयोजित किया गया। खरीफ 2024 में 4,987 किसानों को 1 करोड़ 20 लाख रुपए दिए गए। रबी 2024 में 6,000 किसानों को 3 करोड़ 99 लाख रुपए का भुगतान किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक, उद्यानिकी के उप निदेशक और अन्य अधिकारी शामिल थे। फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिले के 50 लाभार्थी किसानों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments