बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कुछ मंत्रियों को हटाकर पार्टी संगठन में लेने के संकेत दिए हैं। मदन राठौड़ ने कहा- हम तो कई मंत्रियों को भी संगठन में लेने की सोच रहे हैं। हमारे यहां से भी कई जा सकते हैं, उधर से भी हम ले सकते हैं। हमारे यहां संगठन स
कुछ मंत्रियों को हटाकर संगठन में लेने और संगठन पदाधिकारियों को सरकार में लेने की तैयारी के सवाल पर राठौड़ ने कहा- क्यों नहीं, सिपाही को किस मोर्चे पर भेजना है। यह तो संगठन तक करेगा। किस मोर्चे पर वह फिट होता है। यह तो संगठन तय करेगा तो करेगा। लेकिन यह सब काम आवश्यकता होने पर करेंगे। कब करेंगे यह आपको बता देंगे।

मदन राठौड़ के इस बयान को कुछ मंत्रियों को हटाने से जोड़कर देखा जा रहा है। (फाइल फोटो)
मदन राठौड़ के बयान के सियासी मायने, कई मंत्रियों को हटाने के संकेत
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान की सियासी हलकों में चर्चा हो रही है। राठौड़ के इस बयान को कुछ मंत्रियों को हटाने से जोड़कर देखा जा रहा है। मंत्रियों को संगठन में पद देने के बयान से यह साफ है कि जब भी मंत्रिमंडल फेरबदल होगा कई मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। उधर संगठन के कुछ पदाधिकारियों को सरकार में पद देने के भी संकेत हैं।
मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार
भजनलाल सरकार में लंबे समय से मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। बीजेपी के जानकार सूत्रों का दावा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर फैसला होने के बाद ही राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल होने के आसार हैं। लंबे समय से प्रदेश कार्यकारिणी भी अटकी हुई है। बीजेपी में नई प्रदेश कार्यकारिणी का भी लंबे समय से इंतजार है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments