बारिश के मौसम में कला की नई बौछार लेकर आई कलानेरी आर्ट गैलरी में सोमवार से पेंटिंग प्रदर्शनी ‘मानसून वाइब्स’ का शुभारंभ हुआ।
बारिश के मौसम में कला की नई बौछार लेकर आई कलानेरी आर्ट गैलरी में सोमवार से पेंटिंग प्रदर्शनी ‘मानसून वाइब्स’ का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रजनीश परदल, विशिष्ट अतिथि सुधीर माथुर और सुधीर जैन गोधा ने किया।
देशभर से आए 21 कलाकारों की 75 से अधिक कलाकृतियां इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई हैं, जो बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेंगी। इनमें एब्स्ट्रेक्ट आर्ट, रियलिस्टिक, सेमी-रियलिस्टिक वर्क, लैंडस्केप, वाइल्डलाइफ और पोट्रेट्स जैसी विविध शैलियों की पेंटिंग्स शामिल हैं।

इनमें एब्स्ट्रेक्ट आर्ट, रियलिस्टिक, सेमी-रियलिस्टिक वर्क, लैंडस्केप, वाइल्डलाइफ और पोट्रेट्स जैसी विविध शैलियों की पेंटिंग्स शामिल हैं।
प्रदर्शनी में इंदौर के राजेंद्र भाटिया, अहमदाबाद के सिद्धार्थ पटेल और अदिति जैमिनी, जयपुर की निक्की शर्मा और नीलम जैन, मुंबई के सूरज पटेल और प्रतीक पांचाल, सवाई माधोपुर के विजय कलोल और श्री सुभाष सहित कई कलाकारों के कार्य लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
इंदौर के राजेंद्र भाटिया ने ह्यूमन फिगर में इंप्रेस्टो तकनीक से शानदार पोट्रेट्स बनाए हैं और वे दो दिन स्टूडेंट्स के साथ वर्कशॉप भी करेंगे।

इंदौर के राजेंद्र भाटिया ने ह्यूमन फिगर में इंप्रेस्टो तकनीक से शानदार पोट्रेट्स बनाए हैं और वे दो दिन स्टूडेंट्स के साथ वर्कशॉप भी करेंगे।
अहमदाबाद के सिद्धार्थ पटेल एब्स्ट्रेक्ट आर्ट में अपनी विशेष पहचान रखते हैं और जयपुर में एक दिन का वर्कशॉप भी लेंगे। जयपुर की नीलम जैन ने लैंडस्केप पेंटिंग्स में अद्भुत कला दिखाई है, जबकि निक्की शर्मा ने न्यू मीडियम का प्रयोग कर अपनी पेंटिंग्स को खास अंदाज में पेश किया है।
गैलरी की ओनर सौम्या विजय शर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी मानसून से लेकर फेस्टिव सीजन की शुरुआत तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी और खरीदी के लिए भी उपलब्ध होगी। कला प्रेमियों के लिए ‘मानसून वाइब्स’ प्रदर्शनी 26 सितंबर 2025 तक कलानेरी आर्ट गैलरी में जारी रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments