फलोदी में शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इन शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुरुवार को लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। फलोदी नगर परिषद आयुक्त विक्रम सिंह चारण ने बताया- लटियाल पुरा स्कूल के पास आयोजित एक शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत उन लाभार्थियों को 1,50,000 रुपए के चेक दिए गए जिनके मकान पूरे हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चेक मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की और पीएम मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इसी दौरान, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थियों को 50,000 रुपए के चेक वितरित किए गए। वहीं, चेक मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
शिविर में उपस्थित आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी दी गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments