![]()
बीकानेर में गुरुवार देर रात करीब 3 बजे चोर एक घर से करीब एक करोड़ रुपए के गहनों के साथ कैश भी ले गए। घर के सभी लोग एक दूसरे घर के मुहूर्त में गए हुए थे। इसी बीच दीवार कूद कर चोर घर में घुसा और सामान लेकर भाग निकला।
नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
मोबाइल में देखा था सीसीटीवी अशोक पुरोहित ने एफआईआर में बताया- उसके बेटे ने अपने मोबाइल में घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे थे। तभी घर का मेन गेट खुला पाया गया। इस पर सभी लोग दौड़ते हुए घर आए, जहां सारा सामान बिखरा हुआ था। खासकर, सोने चांदी के जेवरात वाली अलमारी भी खुली थी।
करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात लेकर भागा था बेटी और पोती के जेवरात भी इसी में शामिल थे। इनमें सोने के 6 सेट, 6 अंगूठियां, 6 जोड़ी कान के जेवर, दो बड़े गले के हार, 6 छोटे हार, 8 सोने की चूड़ियां थी। 12 जोड़ी कोनों के टॉप्स, 3 सोने की चैन, 4 नग सोने के कंगन, सात जोड़ी की बाली, एक सोने की रखड़ी, तीन नाक के सोने की नथ, दस जोड़ी बडी चांदी की पायल, पांच जोड़ी छोटी चांदी की पायल, दो जोड़ी रमजोड, नाक के सोने के 27 तीनखे, आठ नग चांदी की ग्लास, दस चांदी के प्याले, सात लेडीज सोने की अंगूठी, पांच जेंट्स सोने की अंगूठी, सोने के तीन पैडल सेट (तीन कान के, तीन गले के, तीन अंगूठी), छोटी बच्ची के सोने के कानों के नौ टॉप्स, छह चांदी के कंगन, दो सोने के बिस्कुट, तीन चांदी की जेंट्स अंगूठी, पांच चांदी की लेडीज अंगूठी, चार चांदी के लोटे, एक चांदी का जग, एक चांदी का कंदौळा, एक सौ एक चांदी के सिक्के, बीस चांदी के बिस्कुट, पांच चांदी के नोट, तीन सोने के नोट, एक जोड़ी चांदी का अंगूठा, सभी अंगुलियों का भी जोड़ा, तीन सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की नगों वाली कोठी, तीन चांदी के फल घुघरा, एक चांदी के गणेश जी, एक चांदी का हाथी छल्ला, दो चांदी के जेंट्स कड़े, सोने के दो पाटला चार चूड़ी, चालीस जोड़ी चांदी बिछिया, सात चांदी की छोटी कटोरी, तीन पुराने मोबाइल फोन और करीब अस्सी हजार रुपए कैश चोरी हुए हैं।
थानाधिकारी बोली- आरोपी नशे में, इसलिए पूछताछ नहीं हो सकी नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि कैलाश बिश्नोई(25) को हिरासत में लिया गया है। वो नशा करता है, और हिरासत के समय भी नशे में था। उससे पूछताछ के बाद ही सामान की बरामदगी हो सकेगी। नशे में होने के कारण अब तक पूछताछ पूरी नहीं हो सकी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments