मौलासर ब्लॉक के आकोदा स्थित शिशु विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता शुरू।
मौलासर ब्लॉक के आकोदा स्थित शिशु विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग 17 एवं 19 वर्ष) का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों और खेल अकादमियों से कुल 94 टीमों ने भाग लिया है।

प्रतियोगिता के लिए 8 मैदान तैयार किए गए हैं, जिसमें 1032 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
पूर्व क्षेत्रीय विधायक चेतन डूडी ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने की आवश्यकता पर जोर दिया और डीडवाना में स्वीकृत कबड्डी अकादमी को शीघ्र शुरू करने की मांग की।

पूर्व क्षेत्रीय विधायक चेतन डूडी ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मेजबान डीडवाना-कुचामन की 19 वर्षीय बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता। इसके अतिरिक्त, धौलपुर, करौली, बीकानेर, जोधपुर, सीकर, उदयपुर, झुंझुनूं, जयपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, बाड़मेर, सिरोही और जालौर की टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। 17 वर्षीय वर्ग में राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, अलवर, बालोतरा, जालौर, प्रतापगढ़, कोटपूतली, फलोदी और चूरू की अकादमी टीमों ने विजय अभियान की शुरुआत की।

प्रतियोगिता देखने के लिए उमड़े लोग।
प्रतियोगिता के लिए 8 मैदान तैयार किए गए हैं, जिसमें 1032 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन में 250 दलाधिपति एवं कोच, 100 से अधिक शिक्षक और 75 शारीरिक शिक्षक सक्रिय रूप से शामिल हैं। उप जिला खेल अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि यह आयोजन प्रदेश में अपनी अमिट छाप छोड़ेगा और खिलाड़ियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह में एडवोकेट शिवदान जड़ावता, पर्यवेक्षक गिरधारी महला, एसीबीईओ शब्बीर खान, शिवराज कड़वा, केशव सैनी, जयराम स्वामी, मदन बलारा, शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, कुशाल धेतरवाल, हरवीर सिंह जाखड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दातार सिंह राठौड़, निशा सोनी, रामनिवास पादरा, नानूराम, मुकेश वैष्णव, प्रेमा राम, भगवान सिंह, वासुदेव बलारा, पुष्पेंद्र महला, भागीरथ मल और बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments