शिविर में जांच करवाते भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा आयोजित कर रही है। जिसके तहत हेल्थ चेकअप और मेडिकल एडवाइज कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें कभी विधायक तो कभी पूर्व विधायक शिविर में हेल्थ चेकअप और डॉक्टरी सलाह लेते हुए दिखाई
सेवा पखवाड़े के तहत लगाय हेल्थ चेकअप कैंप
दरअसल, आज भाजपा मंडल कुंडेरा की ओर से कुंडेरा कस्बे की जैनों छतरियों के पास हेल्थ चेकअप और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित निःशुल्क हेल्थ चेकअप और परामर्श शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा रहे।

बीपी की जांच करवाते भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन से चल रहे सेवा पखवाड़ा में जिले भर में अब तक किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी और भाजपा कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की और कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की बदौलत ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित सभी कार्य अच्छे से सम्पन्न हो रहे है। शिविर में जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. अतुल जैन, एपेक्स सेविका हॉस्पिटल के शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष शर्मा, राजकीय जिला आर्युवेदिक अस्पताल की डॉ अंजली शर्मा और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्वा चौधरी ने मरीजों को परामर्श दिया। इस दौरान परामर्श शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने निःशुल्क परामर्श लिया। इस दौरान मंडल महामंत्री हरिमोहन जाट, इंद्रजीत शर्मा श्रीचंद मीणा आदि मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments