दिशा की मीटिंग में सांसद ने CMHO को लगाई फटकार।
भरतपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आज दिशा की बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान CMHO गौरव कपूर फोन चला रहे थे। सांसद ने CMHO को फटकार लगाते हुए कहा कि आप वैसे तो, किसी का फोन नहीं उठाते। अब आप मीटिंग में फोन चला रहे हो। अगर
सांसद CMHO से बोलीं अगर मीटिंग में नहीं बैठना तो, जा सकते हो
दरअसल एक बच्चे को ऑक्सीजन नहीं मिलने पर सांसद संजना ने CMHO गौरव कपूर को अपने PA से फोन करवाया था लेकिन, CMHO ने सांसद का फोन नहीं उठाया। आज मीटिंग में सांसद अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रही थी। इस दौरान CMHO फोन चला रहे थे। इतना ही देख सांसद भड़क गई। उन्होंने कहा कि मेरे PA ने आपको फोन और मैसेज किया आपके नीचे सभी अधिकारियों को फोन और मैसेज किया लेकिन, कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। तब CMHO गौरव कपूर ने कहा कि कभी मेरे पास फोन पर फोन आते हैं। तब सांसद संजना ने कहा कि जैसे आपके पास फोन आते हैं वैसे मेरे पास भी फोन आते हैं। तब CMHO ने कहा कि आगे से कोशिश रहेगी कि आगे से सभी फोन उठाये।

सांसद ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर CMHO गौरव कपूर को फोन किया लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया।
अस्पतालों में गुटखा और तंबाकू पड़े हैं
यहां आप फोन चला रहे हो। अगर आपको मीटिंग में नहीं बैठना तो, जा सकते हो। सांसद ने कहा कि मैं अपने घर का काम नहीं कर रही हूं। जनता का काम कर रही हूं। जनता ने चुनी हूं। जनता अनुसार मैं काम करूंगी। एक बच्ची को ऑक्सीजन नहीं मिला। विशेष कर ध्यान रखिएगा एक आम आदमी का भी फोन आ सकता है। सांसद ने CMHO गौरव कपूर से कहा की सीएम का गृह क्षेत्र होने के बाद भी मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ की अस्पतालों में तंबाकू और गुटखा पड़े हैं। मरीजों को कोई देखता नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments