![]()
भरतपुर रेंज के 13 एएसआई को एसआई के लिए प्रमोशन मिला है। जिसमें सवाई माधोपुर जिले दो एएसआई भी एसआई बने हैं। अब यह एसआई पीसीसी के लिए जाएंगे।
साल 2021-22 के रिक्त पदों पर हुए प्रमोशन
भरतपुर रेंज में साल 2021-22 के तहत सब इंस्पेक्टर के 13 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की आउटडोर और साक्षात्कार परीक्षा सोमवार को पुलिस लाइन, भरतपुर में आयोजित हुई। इसमें 76 पात्र अभ्यर्थी पास हुए थे। जिसमें से 46 एएसआई उपस्थित हुए। चयन बोर्ड ने मूल्यांकन के बाद 13 एएसआई को उप निरीक्षक पद पर पीसीसी के लिए योग्य घोषित किया। जिसमें सवाई माधोपुर जिले के दो एएसआई भी एसआई बने हैं। सूची में सवाईमाधोपुर के केसरलाल और हनुमान मीणा शामिल किया है। इसी के साथ ही रेंज के धौलपुर जिले से नवल सिंह और हाकिम सिंह, करौली के महेंद्र सिंह, रामसिंह, सीताराम, बनय सिंह और हीरा सिंह, भरतपुर के मोहन सिंह, दामोदर दास, खेमराज और कुंवर सिंह शामिल हैं। इसी दिन साल 2014-15 में हैड कानि. एमटी (तकनीकी) के एक रिक्त पद के लिए भी आउटडोर और साक्षात्कार परीक्षा हुई। लिखित परीक्षा में सफल 8 में से 4 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments