मंडावर थाना क्षेत्र के घोड़ाखाल में हादसे के बाद जेसीबी ने सड़क से हटाया स्पीड ब्रेकर।
झालावाड़ शहर के नजदीक मंडावर थाना क्षेत्र के घोड़ाखाल के पास बीती रात ब्रेकर पर एक बाइक बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। इनको एसआरजी हॉस्पिटल झालावाड़ लाया गया। जहां पर केसरी लाल (64) पुत्र रामनाथ भील निवासी डडवाड़ा को मृत घोषित
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 8 बजे विजय सिंह मीणा पूर्व सरपंच निवासी बड़बेला और केसरीलाल भील, निवासी डडवाड़ा झालावाड़ से बाइक से अपने गांव जा रहे थे, इसी बीच हादसा होने पर केसरीलाल की मौत हो गई। झालावाड़ अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

हादसे के विरोध में लोगों ने मंडावर-तीनधार रोड पर लगाया जाम।
घटना के विरोध में ब्रेकर व रोड के गड्ढे ठीक करवाने की मांग को लेकर सर्व समाज के लगभग 70-80 लोगों ने मंगलवार सुबह राजकुमार कटारा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेतृत्व में मंडावर थाना क्षेत्र के घोड़ाखाल के पास (मंडावर से तीनधार जाने वाले) रोड जाम कर दिया था। मौके पर तहसीलदार असनावर व थानाधिकारी मंडावर जाब्ता लेकर पंहुचे, समझाइश कर ब्रेकर व गड्ढे ठीक करवाने के दिए गए आश्वासन के बाद रोड जाम व प्रदर्शन समाप्त किया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ब्रेकर व रोड के गड्ढे ठीक करवाने का काम चालू कर दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments