जोधपुर में पाली रोड पर पंजाब के परिवार नमक बेचने का काम करते हैं।
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका असर भी अब देखने को मिल रहा है। भारत में पहले जहां पाकिस्तान के पंजाब सिंध प्रांत से आने वाले नमक की बिक्री जोधपुर में धड़ले से होत
10 परिवार बेच रहे नमक
यहां पर नमक बेच रहे परिवार के सूखचैन राम ने बताया कि वो पंजाब के भटिंडा के रहने वाले हैं। करीब 10 वर्षों से नमक बेच रहे हैं। इसमें करीब 20 परिवार है जो कई वर्षों से नमक बेचने का काम करते हैं। पूर्व में पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आने वाले नंबर को खरीद कर जोधपुर और आसपास की जगह पर बेचा करते थे। वहां का नमक गुलाबी होता है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते वहां से नमक की सप्लाई होना बंद हो गया। ऐसे में उन्होंने अब हिमाचल प्रदेश से नमक खरीद कर यहां पर बेचना शुरू किया है।

सेंधा नमक को हिमाचल से लाकर यहां पर बेचा जा रहा है।
यहां के खरीददार भी पाकिस्तान का नमक नहीं खरीदना चाहते हैं। ये नमक पाचन क्रिया बेहतर बनाने के साथ ही बीपी, शुगर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही इसे व्रत के मौके भी काम में लिया जाता है।
नमक खरीदने आई पिंकी ने बताया कि ये नमक हिमाचल का है इसलिए इसे खरीदने आई हैं। पिछले साल के मुकाबले ये दस से पंद्रह रुपए किलो तक महंगा बिक रहा है, लेकिन रसोई के लिए ये अच्छा नमक होता है।
पाकिस्तान के झेलम में होता नमक
बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम जिले में खेवड़ा नामक खदान से गुलाबी नमक निकलता है। ये दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी खदान में से एक है। यहां का नमक पहले भारत में बिकने आ रहा था, लेकिन अब लंबे समय से यहां पर इसकी सप्लाई बंद है। पूर्व में भारत देश में पाकिस्तान से सेंधा नमक का आयात 99 प्रतिशत से अधिक था, लेकिन बीते कुछ वर्षों में पाक से साथ हुए तनाव के बाद भारत ने अन्य देशों से नमक आयात करना शुरू कर दिया। इसमें अब अफगानिस्तान, ईरान, मलेशिया, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और तुर्की जैसे देश शामिल है।

शहर में इस नमक की रोजाना 5 से 10 क्विंटल बिक्री हो जाती है।
शहर में रोजाना 5 से 10 क्विंटल बिक्री
जोधपुर शहर में इस नामक की रोजाना करीब 5 से 10 क्विंटल बिक्री होती है। बारिश के दौरान नमी की वजह से बिक्री में इन दिनों गिरावट भी है, क्योंकि इस दौरान नमक पिघलना शुरू हो जाता है। हालांकि नमक का आयात पाकिस्तान से बंद होने के बाद कीमतों पर भी असर पड़ा है। पहले जहां सेंधा नमक 30 से 40 रुपए किलो था, अब यही नमक 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments