![]()
धनवंती ओपीडी में डीसीसी काउंटर पर दवाई लेने के लिए लगी लम्बी कतार।
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में आज सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण ओपीडी में दवाई काउंटर और बिल काउंटर पर लोगों बिल बनवाने और दवाई लेने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा। सर्वर की ये परेशानी आज दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके कारण मरीजों को परेशान ह
काउंटर पर काम करने वाले ऑपरेटर्स ने बताया- सर्वर में धीमी गति से चलने के कारण ओपीडी पर्ची बनाने, दवाईयों की एंट्री करने, जांचों के बिल काटने में परेशानी हुई। ऑपरेटरों ने बताया- सर्वर में परेशानी के कारण जो मरीज 2 बजे बाद डीडीसी काउंटर पर दवाई लेने पहुंचे तो उनको दवाई देने के लिए आधा से एक घंटे का समय लग गया।
3:30 बजे तक देनी पड़ी दवाईयां
ऑपरेटरों का कहना है कि ये परेशानी सोमवार से आ रही है। कल भी सर्वर में परेशानी के कारण मरीजों को दवाईयों के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर 3:30 बजे तक डीडीसी काउंटर खोलकर दवाईया देनी पड़ी। जबकि डीडीसी काउंटर खोलने का समय 2 बजे तक रहता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments