![]()
अकलेरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर, सादे वस्त्रों में निगरानी रखी गई और आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित दबोचा गया।
थानाधिकारी किरदार अहमद ने बताया कि चोरी की वारदातों वाले स्थानों को पुलिस टीम ने पहले से चिन्हित कर रखा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रताप पुत्र नन्नूलाल मीणा (40) निवासी खेजड़ा बारमा, थाना जामनेर, जिला गुना (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।
आरोपी से बरामद हुईं 8 बाइक्स
आरोपी से पूछताछ में अकलेरा शहर और अन्य स्थानों से चोरी की गई कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी का तरीका वारदात काफी चालाकी भरा था। वह ज्यादातर पुराने लॉक वाली गाड़ियों को निशाना बनाता था, जिनकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर रेकी कर, मौका मिलते ही मास्टर चाबी से लॉक खोलकर वाहन चुरा लेता था।
चोरी कर गाड़ियों को झाड़ियों में छिपाता था
चोरी के बाद वह वाहनों को सुनसान स्थानों की झाड़ियों में छिपा देता था। पहचान से बचने के लिए नंबर प्लेट हटा देता या दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा देता था। कई बार गाड़ियों का रंग भी बदल देता था। इसके बाद वह इन वाहनों को कम दामों में बेचकर अपने शौक पूरे करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments