![]()
कनबा गांव में एक युवक ने घर में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया।
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के कनबा गांव में एक युवक ने घर में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन निखिल को फंदे से उतारकर डूंगरपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्चुरी में रखवाया।
बिछीवाड़ा थाने के एएसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि निखिल के पिता कारीलाल यादव ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि निखिल ने साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड किया था।
युवक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने और किसी भी प्रकार की पुलिस जांच से इनकार कर दिया। परिजनों द्वारा लिखित में इनकार दिए जाने के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को परिजनों को सौंप दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments