![]()
किले में स्थित बिहारी जी मंदिर की चार्ज कमेटी पिछले 4 महीने से पूर्व पुजारी को बचाने में लगी है,लेकिन आज तक 4 सदस्यीय कमेटी ने बिहारी जी व राधा रानी पर चढ़े सोने-चांदी व हीरे के जेवरों का हिसाब लेने के बावजूद देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त को लिस्ट न
25 मई 2025 को बिहारी जी मंदिर के पुराने पुजारी मनोज भारद्वाज से तत्काल चार्ज लेने के बाद नए पुजारी देवेंद्र भारद्वाज को चार्ज सौंपा था। जिसके बाद मंदिर पर 2015 से लेकर 2025 तक कितना चढ़ावा चढ़ा और मंदिर का क्या-क्या सामान है उस चार्ज को वापस लेने के लिए सहायक आयुक्त ने 4 सदस्यों की कमेटी बनाई थी। जिसमें इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र चौधरी, कैशियर मनोज शर्मा, प्रहरी गंगा मंदिर सूरज तिवारी, विशंभर नाथ को कमेटी में रखा गया था।
सहायक आयुक्त द्वारा बार-बार पूछे जाने पर कमेटी के सदस्यों ने शुरुआत में बाहर ड्यूटी लगने का बहाना बनाया। अब चार्ज लिस्ट टाइप न होने की बात कही। ऐसे में चार्ज लिस्ट अधिकारी को न सौंप पूर्व पुजारी को बचाने की अटकलें लगातार चल रही हैं।
“4 महीने बीत चुके है चार्ज लिस्ट अभी तक मुझे नहीं मिली है। कमेटी जल्द मुझे चार्ज लिस्ट नहीं सौंपती है तो चार्ज कमेटी को नोटिस दूंगा कि जल्द से जल्द बिहारी जी मंदिर के सभी सामान की लिस्ट सौंपी जाए।” -मुकेश मीणा, सहायक आयुक्त (देवस्थान विभाग)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments