![]()
एबीवीपी ने कोटा विवि द्वारा घोषित बीए तृतीय वर्ष के परिणामों में हुई अनियमितताओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कोटा विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीए तृतीय वर्ष के परिणामों में हुई अनियमितताओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक के नाम गवर्नमेंट पीजी कॉलेज झालावाड़ के प्रिंसिपल को ज्ञाप
कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रियांशु पाटीदार ने बताया कि विश्वविद्यालय के परिणाम में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। कई विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में पास किए गए अनिवार्य विषयों में तृतीय वर्ष के परिणाम में फेल दिखाया गया है।
जिला संयोजक रवि मेघवाल ने चिंता जताई कि इस गलती से सैकड़ों विद्यार्थी PTET जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। इससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इस त्रुटि को नहीं सुधारा तो विद्यार्थी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर संभाग संयोजक गरिमा मेहता, नगर सह मंत्री धीरज गुर्जर, इन्द्र सिंह गुर्जर और मनोज बैरवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments