![]()
बांसवाड़ा जिले के बोदिया गांव में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस का एक्सीडेंट हो गया। बस के ड्राइवर ने सामने से दूसरी बस आने पर अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रही बस टकरा गई। पीछे से टकराई बस का कांच टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में स्कूली
दरअसल बोदिया गांव में जाने वाले रास्ता भी संकरा हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण, अभिभावक बच्चों की चिंता में तुरंत मौके पर पहुंच गए। गढ़ी थाने के एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि निजी स्कूल की 2 बसें बोदिया से छात्रों को लेकर आ रही थी।
इस दौरान एक बस परतापुर से बोदिया छात्रों को लेने जा रही थी। गांव में रास्ता संकरा था। दोनों बसों के आमने-सामने होने पर ब्रेक लगाने से यह घटना हुई। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ व किसी छात्र को चोंट नहीं आई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments