☜ Click Here to Star Rating



मंडावा को 24 घण्टे पीने का पानी, मोदी ने किया उद्घाटन, 25 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा, सीवरेज का काम भी पूरा

ऐतिहासिक एवं पर्यटन हब मंडावा शहर के निवासियों के लिए खुशी और राहत की खबर है। अब मंडावा के लोगों को 24 घण्टे शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। लंबे समय से इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। सीवरेज और जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे के विकास की एक महत्वपूर्ण परियोजना

.

इस परियोजना से शहर की लगभग 25,610 लोगों की पूरी आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट मंडवा शहर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। अब निवासियों को आधुनिक सीवरेज प्रबंधन के साथ-साथ चौबीसों घंटे शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। राजस्थान शहरी क्षेत्र विकास निवेश कार्यक्रम (RSTCIP) के तहत आने वाली इस परियोजना का कार्य पूरा हो चुका है।

प्रमुख तथ्य और वित्तीय विवरण

इस सीवरेज परियोजना को तय समय-सीमा के अनुसार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

विवरण संख्या राशि

परियोजना की कुल लागत | 106.12 करोड़ रुपये |

आज तक का वित्तीय व्यय | 104.84 करोड़ रुपये |

परियोजना प्रारंभ की निर्धारित तिथि | 22 मार्च 2021 |

वास्तविक समापन तिथि | 31 मई 2025 |

लाभान्वित होने वाली जनसंख्या | 25,610 |

सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर: शहर के बड़े हिस्से को मिला आधुनिक प्रबंधन।

मंडवा शहर को अब आधुनिक सीवरेज प्रबंधन प्रणाली का लाभ मिलेगा, जो शहरी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।नेटवर्क और ट्रीटमेंट प्लांट: परियोजना के तहत 54.414 किलोमीटर लंबा सीवर नेटवर्क बिछाया गया है। इसके अलावा, एक सीवरेज पम्पिंग स्टेशन (SPS) और 3.9 MLD (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता का एक अत्याधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), जिसमें प्रशासनिक और प्रक्रिया भवन भी शामिल है, का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कवरेज: इस महत्वाकांक्षी परियोजना ने शहर के 91 प्रतिशत क्षेत्र को सीवरेज नेटवर्क के दायरे में लाया है।

यहां पूरा हो चुका है सीवरेज का काम:- बावन बीघा, सुभाष चौक, बीएसएनएल टॉवर, इंदिरा कॉलोनी, जाट बस्ती, नायकों का मोहल्ला, रामगढ़ रोड से नगर पालिका होते हुए सुभाष चौक से एसटीपी तक के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र इसमें शामिल हैं।

कनेक्शन की प्रगति: शहर में कुल 4,515 घरों में सीवर कनेक्शन का कार्य भी शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

जल आपूर्ति: 100% कवरेज और चौबीसों घंटे शुद्ध पेयजल मिलेगा। परियोजना का सबसे बड़ा प्रभाव शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है, जिससे निवासियों को निरंतर और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।

विस्तृत नेटवर्क: जल आपूर्ति नेटवर्क के तहत 132.58 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें 550 किलोमीटर की नई जल वितरण लाइनें (550 किलोलीटर) शामिल हैं।

व्यापक कवरेज: जल आपूर्ति के मामले में शहर के लगभग 100 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों को कवर किया गया है।

कवर किए गए क्षेत्र: मंडवा कोठी, सुभाष चौक, भगवान नगर, इंद्रा कॉलोनी, बावन बीघा, बीएसएनएल टॉवर, डीगाल रोड, मुकुंद-गड़ रोड, जाट बस्ती, जे.एन. कैंपस, नायकों का मोहल्ला, खालीसी रोड, बिसाऊ रोड, झुंझुनूं रोड आदि क्षेत्रों में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

घर सेवा कनेक्शन: कुल 5,400 घरों में नए जल सेवा कनेक्शन का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading