पुलिस के द्वारा जब्त बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रोली
सायला थाने की पुलिस ने जवाई नदी से अवैध बजरी खनन कर परिवहन करने के मामले में आसाणा से चौराउ आने वाली सड़क पर दो बिना नम्बरी बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर बरामद किया है साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
सायला थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि शनिवार को आसाणा में आसाणा से चौराउ आने वाली सड़क पर दो ट्रैक्टर-ट्राली भरकर जाते हुए दिखाई दिए। जिसको रोककर पुलिस ने पूछताछ के बाद बरामद किया। एक चालक लुम्बाराम(23)पुत्र सांवलाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया।
हालांकि दूसरा ट्रैक्टर चालक पुलिस के वाहन को देख कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्यवाही टीम में एएसआई लादुराम, कॉनिस्टेबल बनवारीलाल, अशोक कुमार व इस्पाक रहे।

पुलिस के द्वारा जब्त बजरी से भरे ट्रैक्टर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments