खानपुर में नवरात्र महोत्सव पर मंगलवार रात कृषि मंडी प्रांगण में सांवरिया सेठ की भजन संध्या का आयोजन हुआ।
झालावाड़ के खानपुर नगर में नवरात्र महोत्सव पर मंगलवार रात कृषि मंडी प्रांगण में सांवरिया सेठ की भजन संध्या का आयोजन हुआ। जन चेतना नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 15 हजार श्रद्धालु शामिल हुए।
सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने “सब कुछ सांवरिया सेठ, मेरा तो कुछ भी नहीं”, “तेरी महिमा का पार नहीं सांवरिया” और “मोहे दरस करा दे सांवरिया” जैसे भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से भजनों का स्वागत किया।

झालावाड़ नवरात्र महोत्सव में उमड़े शहरवासी
कार्यक्रम में विधायक सुरेश गुर्जर ने गायक गोकुल शर्मा का साफा बांधकर सम्मान किया। पीएफ चेयरमैन महावीर गौतम, सरपंच अर्जुन सिंह गौड़, मनोज गुर्जर और बालचंद मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। खानपुर सीआई रविन्द्र सिंह चारण पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नवरात्र महोत्सव के इस आयोजन ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments