☜ Click Here to Star Rating


पाली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रस्तावित दौरे को लेकर बुधवार को जोधपुर रेलवे मंडल के डीआरएम टीम के साथ पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का गुरुवार सुबह 6 बजे पाली आने का दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर बुधवार दोपहर को जोधपुर रेलवे मंडल के DRM अनुराग त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पाली रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां युद्धस्तर पर रंगरोगन करवाने, पुरानी कुर्सिया

.

पाली रेलवे स्टेशन परिसर में रंग रोगन करता युवक।

पाली रेलवे स्टेशन परिसर में रंग रोगन करता युवक।

रोशनदान में लकड़ी का गत्ता देख जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान DRM अनुराग त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन परिसर में बने रेस्ट रूम के रोशनदान पर लगे लकड़ के गत्ते को देख कर नाराजगी जताई। उन्होंने रेलवे अधिकारी को बुलाकर कहां कि यह देखो कितना गंदा लग रहा है। क्या आप अपने घर पर भी काम करवाते हो तो ऐसा ही काम करवाना पसंद करते हो। उनके निर्देश के बाद लकड़ी के गत्ते को वापस हटाने ने का काम किया गया। इसके साथ ही उन्होंने खिड़कियों पर दीवार से मैचिंग करने के निर्देश दिए।

पाली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जोधपुर रेलवे मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्देश देते हुए।

पाली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जोधपुर रेलवे मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्देश देते हुए।

दो घंटे तक रुके डीआरएम जोधपुर रेलवे मंडल के डीआरएम त्रिपाठी पाली रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे तक रूके। इस दौरान उन्होंने सारी व्यवस्था देखी। जहां-जहां उन्हें कमी नजर आई। उसे दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। रेलवे स्टेशन पर युद्धस्तर पर हो रहे इस सुधार को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग भी खुश नजर आए। बोले कि मंत्री जी साल में एक-दो दौरे पाली रेलवे स्टेशन के कर ले तो काफी कुछ सुधर इसकी सुधर जाएंगी।

सुबह छह बजे मंत्री वैष्णव का पाली आना प्रस्तावित जोधपुर रेलवे मंडल के DRM अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर से दिल्ली कैंट और बीकानेर-दिल्ली कैंट चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 को बांसवाड़ा से वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भी एक कार्यक्रम होगा। जिसमें मेहमान के रूप में केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव पहुंचेंगे। इससे पहले गुरुवार सुबह छह बजे वे पाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने जाएंगे और पाली में होने वाले लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पौने 12 बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading