☜ Click Here to Star Rating



राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने सांसद हनुमान बेनीवाल पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- बिजली की कार्रवाई को लेकर कहा कि हनुमान बेनीवाल की शुरू से इस तरह की धारणा रही है कि बिजली का बिल जमा ही मत करो। ऐसे ही ट्रांसफॉर्मर ले जाओ। इस तरह के उनके

.

राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा- समानता से कार्रवाई के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कोई अधिकारी किसी तरह के दबाव में नहीं है। कोई भी जनप्रतिनिधि, अधिकारी बिजली को लेकर अनियमितता करता है। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम का भी यही कहना है कि जनता को हम अच्छी बिजली जब दे पाएंगे। तब हम सबसे पहले छीजत कम करें, चोरी कम करें और समय पर बिजली का बिल वसूल करें तब ऐसा संभव हो सकेगा।

आमजन की मानसिकता बिल जमा करने की होनी चाहिए

उन्होंने कहा- हमें अगर किसी चीज के लिए इन्वेस्ट करना है तो, हमें लोन लेना पड़ता है। फिर उसका ब्याज देना पड़ता है और, उसका भार आम उपभोक्ता पर जाता है। अगर भार को कम करना है तो, उसके लिए जरुरी है हम संसाधन बढ़ाएंगे। उसके साथ हमें चोरी और छीजत को भी रोकना होगा। जब तक आमजन के अंदर यह मानसिकता होनी चाहिए कि मैं जितनी बिजली का उपभोग कर रहा हूं, उसका भुगतान भी करूं।

हनुमान बेनीवाल को अपनी वाणी पर कंट्रोल नहीं

नागौर एमपी हनुमान बेनीवाल ने ऊर्जा मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरे खिलाफ बिजली को लेकर कार्रवाई हुई है। ऊर्जा मंत्री पर भी 2 लाख का बिल बकाया है, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर हीरालाल नागर ने कहा कि हनुमान बेनीवाल को यह नहीं पता होता। वह आवेश में क्या कह जाते हैं उनकी खुद की वाणी में कंट्रोल नहीं है। उनके कहने को कोई आमजन भी सत्य नहीं मानता। उन्होंने कहा कि मंत्री के घर का बिल सरकार जमा करती है।

बेनीवाल की धारणा रही है कि बिजली का बिल मत जमा करो

बिल जमा करने की आखिरी तारीख 17 थी वह 7 को इसकी घोषणा कर रहे हैं। अब बिल तारीख पर जमा होगा या पहले जमा हो जाएगा। हमने सभी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हनुमान बेनीवाल की शुरू से इस तरह की धारणा रही है कि बिजली का बिल जमा ही मत करो। ऐसे ही ट्रांसफॉर्मर ले जाओ। इस तरह के उनके रवैये पर रोक लगी है। वह सही काम हो रहा है उन्हें लग रहा है की यह द्वेष पूर्ण काम हो रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading