☜ Click Here to Star Rating


डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा- शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 15-20 साल राजनीति में मेहनत करनी पड़ती है। शुरू में जनता रखती है, लेकिन काम नहीं दिखाओगे तो फिर सोचने की बात होगी।डिप्टी सीएम गुरुवार को डीडवाना में वीर दुर्गादास

.

समारोह में शिव विधायक रविंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर भी मौजूद थे। जब रविंद्र सिंह भाटी यहां पहुंचे तो उनके समर्थक नारे लगाने लगे। इस पर दीया बोलीं- मैं आपकी ही तारीफ कर रही थी। आप हमारे समाज के युवा है और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की तारीफ की।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की तारीफ की।

डिप्टी सीएम ने कहा- रविंद्र सिंह आ गए हैं तो सोशल मीडिया की बात करनी पड़ेगी रविंद्र सिंह भाटी जब मंच पर पहुंचे तो डिप्टी सीएम ने कहा- आज युवा पीढ़ी बहुत बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़ी हुई है। अब रविंद्र आ गए हैं तो सोशल मीडिया की बात तो करनी पड़ेगी। अब सोशल मीडिया का जमाना है, लेकिन सोशल मीडिया को ही आंख पर पट्‌टी बांधकर पूरे तरीके से सच नहीं समझना चाहिए।

सोशल मीडिया पर जो भी आया, वो सही है। इसके बारे में जांच पड़ताल करनी चाहिए। हमें सही का साथ देना चाहिए। कोई भी युवा और महिलाएं, जो अच्छा काम कर रही है तो उसका आप सोशल मीडिया और धरातल पर साथ देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बच्चों को पढ़ाई करने के लिए भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बच्चों को पढ़ाई करने के लिए भी जागरूक किया।

भाटी बोले- ऐसा दौर आया, लोगों ने किताब छोड़ दी और फोन पकड़ लिया शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- सोशल मीडिया को लेकर हमें कहीं न कहीं विचार करने की जरूरत है। वॉट्सऐप के जरिए हम तक पहुंच रही बात क्या वाकई सही और सटीक है।

फोन के जरिए तमाम चीजें आ रही है, वाकई हकीकत और सच्चाई से कोसों दूर है। यह जयंती तभी चरितार्थ हो पाएगी, जब हम अपने इतिहास के बारे में जान पाएंगे। थोड़े दिन पहले किताब और अखबार में देखा, पूरे राजस्थान पर मराठा राजवंश का लिखा हुआ आया। हालांकि यह इतिहास रहा है कि मारवाड़, मेवाड़ और राजस्थान पर मराठा ने राज नहीं किया।

ऐसी कई चीजें इसलिए प्रस्तुत की जाती है कि आने वाली पीढ़ी को गुमराह किया जा सकें। इतिहास की चीजों को धीरे-धीरे हटा दिया जाएगा। इसका कसूरवार और कोई नहीं आप और हम होंगे।

……………………

ये खबर भी पढ़ें…

विधायक रविंद्र भाटी ने अधिकारी को फटकारा:कहा- सोलर कंपनी वाले पेड़ काटते रहे, आप क्या कर रहे थे

बाड़मेर में सोलर कंपनी धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई कर रही है। इसके विरोध में शिव उपखंड के बरियाड़ा और खोड़ाल गांव के लोग धरना दे रहे हैं। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सोमवार को सोलर कंपनी की ओर से जमीन में दबाए गए कटे पेड़ों को ढूंढकर जेसीबी से निकलवाया। इसी दौरान नायब तहसीलदार अनंत गौड़ वहां पहुंचे। शिव विधायक की नायब तहसीलदार से बहस हो गई। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading