स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खाटूश्यामजी धाम में बाबा श्याम का दरबार तिरंगे की थीम पर भव्य रूप से सजाया गया। केसरिया, सफेद और हरे फूलों से सजे मंदिर परिसर में देशभक्ति और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने मंदिर परिसर में तिरं

स्वतंत्रता दिवस पर खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु।
देशभर से आए श्रद्धालु
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड़े। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ होने लग गई थी। तिरंगे के रंग में रंगे मंदिर का सौंदर्य और बाबा की कृपा का आलम हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा था। मंदिर कमेटी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना और आयोजन किए गए, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तिरंगे की थीम पर की गई सजावट
मंदिर परिसर में जगह-जगह तिरंगे की थीम पर सजावट और भक्ति भजनों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की भक्ति में डूबकर देश के लिए मंगलकामना की। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस पर खाटूश्यामजी धाम में विशेष आयोजन किए जाते हैं, जो भक्तों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन जाते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments