☜ Click Here to Star Rating


नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- जगदीप धनखड़ को जिस तरह उपराष्ट्रपति पद से हटाया गया, उसका क्या कारण था। देश के लोग जानना चाहते हैं।

.

धनखड़ चुप हैं, तो हमें क्या करना, लेकिन वो हमें बोलते हैं, तो हम उनके लिए सड़कें जाम कर देंगे। यदि उन्हें डराकर हटाया गया है, तो देश का किसान उनके साथ है। हालांकि उपराष्ट्रपति भी बहुत ज्यादा ठीक नहीं थे। वे भी ज्यादा पंचायती करते थे।

बेनीवाल रविवार को जोधपुर सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- देश में पहली बार इस तरह से उपराष्ट्रपति को इस्तीफा दिलवाया गया। हम चाहते हैं कि धनखड़ अपने मुंह से बताएं कि कारण क्या था?

उन्होंने कहा- हम चाहते हैं कि धनखड़ ने जो एक महीने का समय दिया था, वो एक-दो दिन में बीत जाएगा। उसके बाद सात दिन का टाइम और दे देंगे, लेकिन कारण तो बताओ धनखड़ जी । यदि वो 6 महीने बाद अस्पताल में जाकर बताएंगे तो हम उनकी बात नहीं मानेंगे।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- यदि धनखड़ 6 महीने बाद अस्पताल में जाकर बताएंगे तो हम उनकी बात नहीं मानेंगे।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- यदि धनखड़ 6 महीने बाद अस्पताल में जाकर बताएंगे तो हम उनकी बात नहीं मानेंगे।

अब सिलसिलेवार पढ़िए बेनीवाल क्या-क्या बोले….

कांग्रेस को वोट चोरी याद आई, पेपर चोरी नहीं बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस पार्टी घर के अंदर बैठ गई। कभी उन्हें संविधान बचाओ, तो कभी वोट चोरी याद आती है, लेकिन पेपर चोरी की बात नहीं करते हैं। वोट चोरी में हम भी इंडिया अलायंस के साथ हैं, लेकिन दूसरे मुद्दों पर कांग्रेस नहीं बोल रही है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

वोट की चोरी निश्चित हो रही उन्होंने वोट चोरी पर चुनाव आयोग की सफाई को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ये थोड़ी कहेगा कि हमने वोट चोरी किया है। वोट की चोरी निश्चित तौर पर हो रही है। चुनाव आयोग एक बार सांसदों के साथ बैठकर बात तो कर ले। चुनाव आयोग ने 300 सांसदों को गिरफ्तार करवाया। देश में लोकतंत्र बचा कहां है।

पेपर लीक में बड़े मगरमच्छ दूर नागौर सांसद ने कहा कि पेपर लीक में बड़े मगरमच्छ दूर है, कैबिनेट मंत्री जोगाराम की पोती ने नकल की, लेकिन क्या हुआ? हाईकोर्ट के अंदर SOG ने बहुत बड़ी बात कही कि बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। अब हाईकोर्ट इस पर क्या निर्णय लेता है, ये देखना होगा। इसके बाद भी यदि एसआई भर्ती को रद्द नहीं किया जाता है तो एक लाख से ज्यादा लोग दिल्ली का घेराव करेंगे।

इस दौरान पेपर लीक, SI भर्ती, अग्निवीर सहित तमाम मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से अग्निवीर आने के बाद युवा सेना में जाने से मुंह मोड़ रहे हैं। हम इस पर आंदोलन कर सेना का गौरव भी वापस लौटाएंगे।

विधायक ने अपनी बेइज्जती करवाई 15 अगस्त को भाजपा विधायक भैराराम सियोल को जोधपुर एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं देने पर बेनीवाल ने कहा कि उन्हें वहां जाना ही नहीं था, अपनी बेइज्जती करवाई है। जब नाम नहीं था तो वहां जाना नहीं चाहिए।

सीएम के हलफनामे को चेक करवा रहे हैं नागौर सांसद ने कहा- सीएम भजनलाल शर्मा के आसपास 5-7 लोग ऐसे हैं, जो उन्हें ले डूबेंगे। हम भजनलाल शर्मा के हलफनामे को चेक करवा रहे हैं। उन्होंने दो-तीन हलफनामे दिए थे। मुझे तो लगता है उनकी जाति भी दूसरी निकल सकती है। एक बार चेक कर लेते हैं। उसमें जाति शर्मा लिखी है। जबकि शर्मा कोई जाति नहीं, ब्राह्मण है।

………………………………..

ये खबर भी पढ़ें…

जमीन विवाद में अलवर के पूर्व राजपरिवार को राहत:10 लाख रुपए सालाना 6 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाएंगे, पूर्व विधायक बोले- हाईकोर्ट जाएंगे

अलवर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के परिवार (पूर्व राजपरिवार) और पूर्व MLA बनवारी लाल सिंघल के बीच चल रहे जमीन विवाद में कोर्ट ने 3 महीने में फैसला सुनाया है। कोर्ट के फैसले से पूर्व राजपरिवार को राहत मिली है। करोड़ों की जमीन पर सालों से विवाद चल रहा था। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पूर्व राजपरिवार की ओर से बनवारी लाल को 10 लाख रुपए सालाना 6 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाए जाएं। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading