कोटा ग्रामीण के निमोदा हरिजी गांव में मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी पप्पू नायक के घर में करीब 6 से 7 फीट लंबा मगरमच्छ रात करीब 11 बजे घुस गया। उस वक्त घर की एक महिला पलंग पर सो रही थी और मगरमच्छ ठीक पलंग के नीचे बैठा रहा। पूर

मकान के अंदर बरामदे में बैठा भारी भरकम मगरमच्छ
सुबह जब महिला नींद से जागी और पलंग के नीचे हलचल देखी, तो उसने मगरमच्छ को देखकर चीख मार दी। आवाज सुनकर परिवार और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच मगरमच्छ पलंग के नीचे से निकलकर पास खड़ी मोटरसाइकिल के पास जाकर बैठ गया। देखते ही देखते वहां गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मगरमच्छ का रेस्क्यू करते वन विभाग के कर्मचारी
ग्रामवासियों ने तुरंत वन विभाग की टीम और उप सरपंच हेमंत सिंह गुर्जर को सूचना दी। थोड़ी ही देर में टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों मोहित सिंह, बिरजू, श्रीराम मेहरा की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर पास की नदी में छोड़ा गया।

मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़
परिजनों ने बताया कि सुबह के वक्त यह घटना देखकर वे भय और दहशत में आ गए थे। लेकिन सौभाग्य से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। माना जा रहा है कि मगरमच्छ बारिश के कारण भटककर गांव की ओर आ गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments