☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। मानसून की विदाई के बाद बढ़ने लगा तापमान।

जैसलमेर में मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी लोग बेहाल हो गए हैं।

.

बारिश की अब कोई संभावना नहीं है और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों को एक बार फिर गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने पर मजबूर कर दिया है।

आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर बरकरार रहने की संभावना।

आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर बरकरार रहने की संभावना।

नवरात्र में भी गर्मी का असर नवरात्र जैसे त्योहार के मौसम में जहां आमतौर पर हल्की ठंडक का एहसास होता है, इस बार लगातार दूसरे साल वह ठंडक महसूस नहीं हो रही। न सुबह की ठंडक और न ही शाम की राहत, गर्मी और उमस दोनों ने शहरवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है।

रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और इजाफा होने की आशंका है।

जनजीवन प्रभावित तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। बाजारों में भी रौनक कम दिख रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के बाद सामान्यतया तापमान में गिरावट आती है, लेकिन इस बार वातावरण में ठंडक नहीं घुल सकी है। अगर यही हाल रहा, तो अक्टूबर के पहले सप्ताह तक गर्मी अपना असर बनाए रखेगी। जिले में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

मौसम साफ होने से तेज धूप ने किया परेशान।

मौसम साफ होने से तेज धूप ने किया परेशान।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading