☜ Click Here to Star Rating



कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार देर रात बीकानेर के कोलायत में स्थित उर्वरक फैक्ट्रियों में छापेमारी की। इस दौरान बरामद उर्वरक में मिट्‌टी की मिलावट करने की शिकायत है, जिसकी अब जांच की जाएगी। दो अलग अलग कार्रवाई में 64 हजार बैग कब्जे मेंलिए गए ह

.

देर रात करीब दस बजे मीणा पहले नाल बाइपास पहुंचे। जहां उन्होंने कृषि विभाग के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक मदनलाल और अन्य अधिकारियों को बुलाया। उनके साथ गजनेर थाना क्षेत्र के खारी गंगापुरा गांव में पहुंचे। यहां एक फैक्ट्री से चौबीस हजार बैग कब्जे में लिए। इसकेबाद कोलायत केसांखला फांटे से तीन किलोमीटर दूर स्थित एक फैक्ट्री में भी पहुंचे। यहां भी मिलावट की शिकायत मिली थी। यहां से चालीस हजार बैग कब्जे में लिए गए हैं। इन सभी 64 हजार बैग में उर्वरक भरी हुई है। जिसमें उर्वरक के साथ ही मिट्‌टी मिलाई जा रही थी।

राजस्थान और नेपाल में हो रही सप्लाई

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मिट्‌टी की मिलावट करने के बाद ये उर्वरक राजस्थान के कई जिलों में पहुंचाई जा रही है। इससे धरती बंजर हो रही है। न सिर्फ राजस्थान बल्कि नेपाल तक इसकी सप्लाई की जा रही है। पहले भी कई तरह की शिकायतें मिली थी, जिसके बाद अब कार्रवाई हुई है।

दोनों फैक्ट्री सीज करने के आदेश

मीणा ने इन दोनों फैक्ट्रियों को सीज करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने यहां का सारा रिकार्ड भी लिया है ताकि यहां रखी उर्वरक की जांच की जा सके। सेम्पल लेने की कार्रवाई सोमवार तक चल सकती है।

पहले भी कर चुके हैं छापेमारी की कार्रवाई

इससे पहले जुलाई में भी कृषि मंत्री मीणा अचानक बीकानेर आए थे। मीणा के निर्देश पर यहां बीछवाल में किराए के गोदामों पर छापा मारा गया। 20 जून को संयुक्त निदेशक (गुण नियंत्रण) कृषि आयुक्तालय के निर्देश पर पहले निरीक्षकों ने कार्रवाई की। बाद में खुद मंत्री मौके पर पहुंच गए। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में छापामारी की की गई। प्लॉट संख्या एफ-27 बी, द्वितीय फेज, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में संचालित किराए के गोदाम से गोदारा एग्रो एजेंसी, नई अनाज मंडी की ओर से भंडारित ग्रीन अर्थ एग्रो केमिकल्स, जूनागढ़ (गुजरात) की ओर से निर्मित विभिन्न बायो स्टीमुलेंट पाए गए।

गंगानगर और अलवर में भी कार्रवाई

बीकानेर के अलावा मीणा ने एक दिन पहले श्रीगंगानगर में छापेमारी की कार्रवाई की। वहीं इससे पहले अलवर में भी कुछ फैक्ट्रियों की छानबीन की है। गुरुवार को अलवर में अचानक उमरैण में योगेश खाद बीज भंडार पर पहुंच गए। वहां के किसानों की शिकायत थी कि दुकानदार 2 कट्टे खाद के साथ 950 रुपए का अतिरिक्त सामान देने को बाध्य करता है। डॉ. किरोड़ी ने सीधे दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से सवाल-जवाब किए।

रविवार को श्रीगंगानगर जिले के रावला और घड़साना मंडियों में नकली बीज और खाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान बीज कंपनियों के रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद उनकी बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई। मंत्री किरोड़ी दोपहर घड़साना कृषि उपज मंडी पहुंचे। जहां रीको स्थित दीपक सीड्स पर भी छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान कंपनी के पास किसी भी तरह का रिकॉर्ड नहीं मिला।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading