![]()
अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात सामने आई है। मंदिर जा रही महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। मामले में महिला के बेटे की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। क्रिश्चियन गंज
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार अशोक विहार कॉलोनी निवासी आशीष सालगिया की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां सुधा जैन(76) घर के आस-पास मंदिर जा रही थी। घर से थोड़ी दूर कब्रिस्तान पर दो बदमाश बाइक पर पीछे से आए और मां पर झपट्टा मार दिया।
बेटे ने बताया कि मां के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। जिसका वजन करीब डेढ़ तोला था। इसकी सूचना क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments