![]()
पालनपुर से फालना जा रही ट्रेन में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन में सवार एक दंपति हादसे का शिकार हो गया। कोठार के पास मोरी बेड़ा के नजदीक पति-पत्नि चलती ट्रेन से गिर गए।
बाली निवासी 40 वर्षीय पेंटर आरिफ खान और उनकी पत्नी सलमा पालनपुर की दरगाह से वापस लौट रहे थे। सलमा की तबीयत खराब थी, जिसके लिए वो दरगाह गए थे। यात्रा के दौरान सलमा को शौच के लिए जाना पड़ा। इस दौरान वो ट्रेन से नीचे गिर गई। पत्नी को बचाने की कोशिश में आरिफ भी ट्रेन से गिर गए और हादसे में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
वहीं, गंभीर रूप से घायल सलमा को पहले पाली अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। मृतक आरिफ के दो बच्चे हैं, 9 वर्षीय आफतान और 6 वर्षीय मोहिन। आरिफ के शव का पोस्टमार्टम चामुंडेरी मोर्चरी में किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बाली से परिजन चामुंडेरी अस्पताल पहुंच गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments