☜ Click Here to Star Rating


अजमेर में बरसात थम गई है। बीते दिनों हुई बरसात के बाद आनासागर में पानी की आवक बढ़ी। ऐसे में यहां से पानी की निकासी तेज की गई। यही कारण है कि बजरंगगढ़ से फव्वारा सर्किल तक का रास्ता बंद है और सूचना केन्द्र से आगरा गेट के बीच सड़क पर पानी बह रहा है।

.

ऐसे में इन दोनों मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था परेशानी का सबब बन गई है। इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को घूमकर ज्यादा दूरी भी तय करनी पड़ रही है। यहां पास ही स्थित डिस्कॉम दफ्तर में भी पानी भरा है।

सूचना केन्द्र से आगरा गेट के बीच सड़क पर बहते पानी से गुजरते वाहन।

सूचना केन्द्र से आगरा गेट के बीच सड़क पर बहते पानी से गुजरते वाहन।

बजरंगगढ़ से फव्वारा सर्किल तक का रास्ता बंद, लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है।

बजरंगगढ़ से फव्वारा सर्किल तक का रास्ता बंद, लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है।

ब्रह्पुरी के बाहर मुख्य मार्ग पर पानी से गुजरने को मजबूर लोग व वाहन चालक।

ब्रह्पुरी के बाहर मुख्य मार्ग पर पानी से गुजरने को मजबूर लोग व वाहन चालक।

अजमेर के हाथीभाटा स्थित डिस्कॉम कार्यालय में भरा पानी।

अजमेर के हाथीभाटा स्थित डिस्कॉम कार्यालय में भरा पानी।

बीते दिनों बरसात के दौरान प्रशासन ने आनासागर के आस पास के क्षेत्रों में भरते पानी को देखते हुए आनासागर से पानी की निकासी शुरू की गई और इसका जल स्तर 10 फीट तक कर दिया। लेकिन बाद में फिर से हुई बरसात के बाद आनासागर में पानी की आवक बढ़ गई। हाल ही में बोराज तालाब की टूटी पाल व हुई बरसात के बाद आनासागर का जल स्तर 15 फीट से ज्यादा हो गया।

इसके बाद प्रशासन ने तीन गेट दो दो फीट तक खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी। इसके बाद बजरंगगढ़ से फव्वारा सर्किल तक का रास्ता बंद करना पड़ा। वहीं सूचना केन्द्र से आगरा गेट के बीच ब्रहमपुरी के सामने सड़क पर पानी बह रहा है। ऐसे में आवागमन व यातायात भी प्रभावित हो रहा है। यहां बने डिस्कॉम दफ्तर में भी पानी भर गया है। वर्तमान में आनासागर का जल स्तर 14 फीट 4 इंच है।

सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल यादव ने कहा…

QuoteImage

आनासागर के तीन गेट दो दो फीट तक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इसका जलस्तर 13 फीट तक लाना है। वर्तमान में इसका जल स्तर 14 फीट 4 इंच है। आगे 10 फीट तक करना है या नहीं, प्रशासन से बात करेंगे।

QuoteImage

अजमेर के आनासागर से की जा रही पानी की निकासी।

अजमेर के आनासागर से की जा रही पानी की निकासी।

अजमेर में बरसात से जुड़ी ये खबरें भी पढे़ं….

अजमेर में बरसात थमी, लेकिन भरा पानी बना परेशानी:शिवाजी कॉलोनी में आवाजाही करना भी मुश्किल, लोग बोले- प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

अजमेर में बरसात का दौर भले ही थम गया है, लेकिन बरसात के कारण भरा पानी लोगों के लिए अभी भी मुसीबत बना हुआ है। अजमेर के सुभाष नगर की शिवाजी कॉलोनी में गली नम्बर 12 में घरों के बाहर गलियों में पानी भरा होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें

अजमेर में आधी रात मची तबाही, कई मकान गिरे,जानवर बहे:पीड़ित बोले-कर्जा लेकर और सोना बेचकर घर खरीदा था, बेटी की शादी होने वाली है

अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने से शहर में आए पानी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। कई मकान गिर गए। 100 मकानों में दरारें आ गई। घर का सामान खराब हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading