![]()
अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत गुरुवार को 21वीं कार्यवाही करते हुए एक और बांग्लादेशी युवक को झालरा ऊपरी गली से डिटेन किया है। पुलिस ने अभियान में अब तक कुल 54 बांग्लादेशियों को दबोच
एसपी वन्दिता राणा ने बताया कि पुलिस उप अधीक्षक (दरगाह) लक्ष्मणाराम के नेतृत्व में जिला पुलिस व सीआईडी जोन की संयुक्त टीम ने अभियान चला रखा है। इस दौरान आज दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली व चस्मा ए नूर तारागढ़, त्रिपोलिया गेट, झालरा के ऊपर के अन्य संभावित क्षेत्रों से करीब 8- 10 संदिग्ध खानाबदोशों को डिटेन किया गया।
जिनमें से एक ने स्वयं को गांव चार मदरज पोस्ट चरफेशन जिला भोला बरिशाल (बांग्लादेश) निवासी मोहम्मद यूसुफ (36) पुत्र अबू जाहिर व्यापारी बताया है, जो कुछ समय पूर्व अवैध रूप से बेनापोल बॉर्डर क्रॉस कर पैदल भारत में आया। जहां से सियालदाह पश्चिम बंगाल पहुंचा। वहां कुछ दिन रहने के बाद ट्रेन में बैठकर अजमेर आ गया और दरगाह व उसके आसपास के क्षेत्र में खानाबदोश के रूप में रहने लगा।
पुलिस ने उसे झालरा के ऊपर से डिटेन किया है। पुलिस उसके निष्कासन संबंधी कार्यवाही करने में जुटी हुई है। पुलिस उससे उसके अन्य बांग्लादेशी साथियों के विषय में भी पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments