सिरोही के वेदनाथ महादेव मंदिर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल का कार्यक्रम वेदनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी और महंत पा
जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ और प्रधान हंसमुख मेघवाल का भी सानिध्य रहा। कार्यक्रम के संयोजक शंकर सिंह परिहार और सह संयोजक दिनेश वैष्णव ने बताया कि भाजपा सिरोही नगर मंडल द्वारा वेदनाथ महादेव मंदिर रामपुरा रोड पर विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी रहे मौजूद।
इनमें बादाम, चीकू, पीपल, उबरा, आसोपालव, रायन, अनार, अमरूद, केला, पपीता, गुलाब और नींबू के पौधे शामिल थे। वक्ताओं ने कहा कि मां के नाम एक वृक्ष लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण और मातृ वंदन दोनों भावों को एक साथ जीवंत कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह अभियान जनजागरूकता और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश दे रहा है। वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। वक्ताओं ने आह्वान किया कि हर नागरिक अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत, नगर महामंत्री प्रकाश पटेल सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments