![]()
जैसलमेर। सांगड़ थाना पुलिस ने सातों बदमाशों को गिरफ्तार किया।
जैसलमेर के सांगड़ थाना इलाके में 4 अगस्त को घर से बाइक लेकर जा रहे युवक को किडनैप कर मारपीट करने के आरोप में सांगड़ थाना पुलिस ने 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सातों बदमाशों के साथ घटना के दौरान इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी व बाइक भी सांगड़ थ
सांगड़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया- 5 अगस्त को ईशे खान नामक व्यक्ति ने सांगड़ थाना पुलिस में अपने बेटे के साथ किडनैप कर मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तत्परता से घटना में शामिल सातों बदमाशों दिलबर खान, जासीन खान, कण्डे खान, मुख्तयार खान, संग्राम खान, फोटा खान और गागन खान उर्फ यारू खान को गिरफ्तार किया।
किडनैप कर की थी मारपीट
सांगड़ थाना पुलिस में दर्ज शिकायत में ईशे खान, निवासी निहाल की ढाणी, रीवड़ी ने बताया- 4 अगस्त को दोपहर को मेरा बेटा कुरबान खान अपने घर से अपनी बाइक लेकर रीवड़ी गांव से जाम की ढाणी के बीच फतेहगढ़ की तरफ जा रहा था। उस दौरान यारू खान, फोटे खान निवासी संग्राम की ढाणी दोनो एक बाइक पर सवार होकर मेरे बेटे के पीछे आए।
दोनों ने बाइक पर जाते हुए मेरे बेटे की बाइक को पीछे से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। थोड़ी देर बाद रिवड़ी गांव की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाडी आई, जिसके अन्दर कण्डे खान, फोटे खान, यारू खान, दिलबर खान, जासीन उर्फ जानी खान आए और मेरे बेटे कुरबान खान को पकड़कर जबरदस्ती स्कॉर्पियो गाडी में डालकर रिवड़ी गांव की तरफ ले जाकर उसके साथ मारपीट की हैं। सांगड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
3 दिन में ही पुलिस ने सातों बदमाशों को पकड़ा
युवक के किडनैप और मारपीट की घटना को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर सांगड़ थाना प्रभारी बाबुराम के नेतृत्व में टीम ने अलग अलग जगह दबिशें देकर तुरंत कार्रवाई करते हुए सातों बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बाइक व स्कॉर्पियो गाडी भी बरामद की। बदमाशों को पकड़ने में सांगड़ थाना प्रभारी बाबूराम समेत हेड कॉन्स्टेबल शोभसिंह, कॉन्स्टेबल कानसिंह, किशोर कुमार, सुभाष, सुखराम, सुरेशचन्द, जोगाराम, रामाराम, चैनाराम व भंवरी शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments