बालोतरा में बस-कार की भिड़ंत में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू हुई बस पलट गई, जिससे 23 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। एक्सीडेंट पचपदरा इलाके में एनएच 25 पर बांगुंदी गांव के पास म
थानाधिकारी अचलाराम ढाका ने बताया कि कार सवार 4 लोग बालोतरा से बाड़मेर की ओर जा रहे थे। वहीं निजी बस बाड़मेर से बालोतरा जा रही थी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
उन्होंने बताया- हादसे में बालोतरा निवासी गोविंदराम (76), उनकी पत्नी पार्वती (70), बेटा अरुण कुमार (41) की मौत हो गई। वहीं विनोद (52) को बालोतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये हुए घायल हादसे में बस में सवार अब्बीस (65), नरेश (35), ममता बाई (20), कार्तिक (20), काली बाई (20), राकेश (25), गोगाराम (17), मनीष (30), गीता देवी (23), जियाराम (25), मोटाराम (60), ताजेंद्र (32), भवंरलाल (50), विष्णु बाई (25), खेताराम (35), रमेश कुमार (56), बबलू (50), करीम खान (60), कुपाराम (35), मेवाराम (48) का राजकीय नाहटा अस्पताल में इलाज चल रहा है।


हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बाद बस बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें 23 लोग घायल हो गए।
…………………………..
हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जयपुर में रिंग रोड से गिरी कार, 7 की मौत:अस्थि विसर्जन कर हरिद्वार से लौट रहे थे दो परिवार,16 फीट नीचे पानी में गिरी गाड़ी

जयपुर में एक कार बेकाबू होकर रिंग रोड से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हादसा शिवदासपुरा थाना इलाके में प्रहलादपुरा के पास शनिवार देर रात हुआ। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे अंडरपास में भरे पानी में क्षतिग्रस्त कार उलटी पड़ी दिखाई दी। लोगों ने कार देखकर पुलिस को सूचना दी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments