☜ Click Here to Star Rating


करौली में नेशनल हाईवे-23 पर घूम रहे लेपर्ड के शावक को बोलेरो सवार युवक गाड़ी में डालकर ले गए। इस दौरान पीछे आ रहे कार सवार ने वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी।

.

पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद सरपंच सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शावक को बरामद कर लिया है। घटना शनिवार रात की है। मंगलवार को इसका वीडियो सामने आया।

पहले देखिए, शावक को पकड़कर गाड़ी में डालने की 4 PHOTOS…

करौली में NH-23 पर लेपर्ड का शावक घूम रहा था। इसी दौरान बोलेरो सवार युवक शावक को पकड़ने उतरा।

करौली में NH-23 पर लेपर्ड का शावक घूम रहा था। इसी दौरान बोलेरो सवार युवक शावक को पकड़ने उतरा।

गाड़ी के गेट के पास जैसे ही शावक आया तो वहां खड़े युवक ने उस पर कपड़ा डाल दिया।

गाड़ी के गेट के पास जैसे ही शावक आया तो वहां खड़े युवक ने उस पर कपड़ा डाल दिया।

शावक पर कपड़ा डालने के बाद आरोपियों ने उसे उठाकर कार में डाल दिया।

शावक पर कपड़ा डालने के बाद आरोपियों ने उसे उठाकर कार में डाल दिया।

शावक को गाड़ी में डालने के बाद बाद बोलेरो लेकर चले गए।

शावक को गाड़ी में डालने के बाद बाद बोलेरो लेकर चले गए।

सरपंच समेत 2 आरोपियों को पकड़ा, शावक बरामद करौली सदर थानाधिकारी रामदीन शर्मा ने बताया- शनिवार रात 11:34 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। इसमें बताया कि करौली-जयपुर वाया कौथून हाईवे (NH-23) पर मांच गांव के पास सड़क किनारे घूम रहे लेपर्ड के शावक को बोलेरो सवार दो युवक गाड़ी में डालकर ले गए। वे गंगापुर सिटी की तरफ जा रहे हैं। इस पर तुरंत नाकाबंदी कराई। गंगापुर सिटी पुलिस को भी सूचना दी।

गंगापुर सिटी पुलिस ने रात 2 बजे ताजपुर के पास बोलेरो को पकड़ लिया। पुलिस ने दो आरोपी राजेंद्र कुमार और समय सिंह (30) पुत्र कल्ली राम जाटव को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से शावक को बरामद कर बोलेरो को जब्त कर लिया। इस दौरान तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी समय सिंह लंगरा थाना क्षेत्र की श्यामपुरा पंचायत का सरपंच है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

गंगापुर सिटी पुलिस ने ताजपुर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गंगापुर सिटी पुलिस ने ताजपुर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

करौली सदर थाना अधिकारी रामदीन शर्मा ने राजेंद्र कुमार और समय सिंह के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। वन विभाग की करौली टीम ने 6-7 महीने के शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में लिया है। उसका इलाज और देखरेख की जा रही है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने शावक को क्यों पकड़ा? उसे कहां ले जाने की योजना थी? मामले की आगे की जांच जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading