☜ Click Here to Star Rating


घर में घुसकर बदमाशों ने भारी वस्तु से सिर कुचल कर महिला की हत्या कर दी। सुबह दूधवाला आया तो घर का दरवाजा खुला देख अंदर पहुंचा।

.

किचन में गया तो फर्श पर महिला लहूलुहान पड़ी मिली। सिर पिचका हुआ था। पूरी रसोई में खून बिखरा हुआ था। उसने चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। फिर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

मामला बांसवाड़ा के आनंदपुरी थाना इलाके में छाजा के ब्राह्मण मोहल्ले का मंगलवार सुबह 7 बजे का है।

पुलिस के अनुसार, महिला आंगनबाड़ी में काम करती थी। पति की मौत के बाद से अकेली रह रही थी।

कलावती पंड्या की लाश किचन में लहूलुहान पड़ी थी। फर्श पर खून बिखरा हुआ था।

कलावती पंड्या की लाश किचन में लहूलुहान पड़ी थी। फर्श पर खून बिखरा हुआ था।

सोने की चूड़ी, झुमके और चेन गायब आनंदपुरी थाना के ASI रतनलाल ने बताया- कलावती पंड्या (58) पत्नी सुरेंद्र पंड्या की सिर कुचल कर हत्या की गई है। अंदेशा है कि बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुसे थे।

किसी भारी चीज से सिर पर वार किए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला ने हाथ में सोने की चूड़ियां, झुमके और चेन पहन रखी थी। वह गायब है।

ASI ने बताया- कलावती विधवा थीं। घर में अकेली रहती थीं। मंगलवार सुबह दूधवाला आया तो उसने रसोई में खून से सनी लाश देखी। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में जांच जारी है।​​​​​​

महिला के 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा अमित पंड्या पंचायत समिति में संविदा के पद पर कार्यरत है। छोटा बेटा जयेश घाटोल में रहता है और वहीं प्राइवेट जॉब करता है।

हत्या के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों के साथ प्रदर्शन किया।

हत्या के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों के साथ प्रदर्शन किया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने मोहल्ले में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने महिला के बेटे के लिए सरकारी नौकरी और आश्रितों को 15 लाख रुपए तत्काल आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। मांगें नहीं मानने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी।

ग्रामीणों से बातचीत करने मौके पर SDM बाबूलाल, तहसीलदार नारायण लाल और नायब तहसीलदार अनिल ताबियार पहुंचे। DSP संदीप शक्तावत भी पुलिस जाब्ता के साथ पहुंचे। सीनियर अफसरों के आश्वासन देने पर ग्रामीण मान गए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम हुआ।

ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर महिला के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर महिला के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

इनपुट -राजदीप सिंह



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading