☜ Click Here to Star Rating



एसपी लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में बाल वाहिनी संयोजक समिति की बैठक आयोजित की गई।

करौली पुलिस ने स्टूडेंट्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बाल वाहिनी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कदम उठाए हैं। एसपी लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में बाल वाहिनी संयोजक समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें स्कूली वाहनों की मानक संचालन प्रक

.

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष मौजूद थे। करौली और हिंडौन सिटी की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसपी सोनवाल ने स्पष्ट किया कि बाल वाहिनी नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग राजस्थान की ओर से जारी स्थाई आदेश का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। संबंधित वाहन मालिकों और शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

एसपी ने यह भी निर्देश दिए कि स्टूडेंट्स को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ यातायात सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिक दायित्व है। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थाओं को बाल वाहिनी से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करनी होगी। करौली पुलिस ने आमजन और अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहें। यदि कहीं बाल वाहिनी नियमों का उल्लंघन होता दिखे तो पुलिस को तत्काल सूचित दें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading