![]()
बकानी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बकानी पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान माखनलाल (26) पुत्र हरिचंद कंजर और विक्रम (21) पुत्र बादाम सिंह कंजर के रूप में हुई है। दोनों तीतरवासा डेरा कंजरान, पुलिस थाना सदर, झालावाड़ के निवासी हैं।
पीड़ित विष्णु कुमार (29) पुत्र मोहनलाल मीणा ने पुलिस को बताया था कि वह खेड़ली मेहता, थाना केशवराय पाटन, जिला बूंदी का रहने वाला है। वह बकानी कस्बे में बालाजी गार्डन के पास किराए के मकान में रहता है और बरखेड़ा कला गांव में पढ़ाने जाता है।
विष्णु कुमार के अनुसार उसके बड़े भाई महावीर पुत्र मोहनलाल मीणा के नाम पर एक बाइक थी, जिसे वह खुद चलाता था। 28 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे उसने अपनी बाइक मकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब उसने देखा तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली थी।
पुलिस ने इस मामले में तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया। गहन जांच के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली और चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments